फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ीं राधे मां की मुश्किलें, यहां भी पुलिस के पास पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों में घिरी राधे मां उर्फ जसविंदर कौर की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। कांगड़ा-चंबा सीमा पर सिहुंता के हटली राम मंदिर के महंत श्याम सुंदर दास ने चुवाड़ी थाने में शिकायत सौंपी है। इसमें आरोप लगाया है कि राधे मां के कहने पर उसके दो अनुयायियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पढ़ें, 'मुझे जान से मारने के लिए राधे मां ने भेजे गुंडे'
शिकायत पत्र में लिखा है कि राधे मां के खिलाफ मीडिया में कुछ न कहने का दबाव बनाया गया और ऐसा न करने पर उनके अनुयायी पवन कुमार उर्फ पम्मा पहलवान और मंगलेश कुमार ने जान से मारने की धमकी दी है। महंत के अनुसार राधे मां के दोनों अनुयायी 11 अगस्त को पंजाब के मुकेरियां से हटली पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप, मंदिर की संपत्ति हड़पना चाहती है राधे मां

बता दें कि महंत मीडिया के जरिये आरोप लगा चुके हैं कि राधे मां उनकी गद्दी छीनकर उनके गुरु रामदीन के तीन मंदिरों की संपत्ति को हड़पना चाहती है। महंत ने ये आरोप भी लगाया कि था उनके गुरु की मौत में राधे मां का हाथ है। एसपी चंबा बीर बहादुर ने बताया कि चुवाड़ी थाने में शिकायत आई है।

मामला पुराना है, शिकायत के पीछे के तथ्यों की जांच की जा रही है। अगर आरोप सही साबित हुए तो केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राधे मां के दो अनुयायियों के अलावा अगर जरूरत पड़ी तो राधे मां से भी पूछताछ की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें