फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रणधीर समेत 19 भाजपाइयों पर केस

Fri, 14 Aug 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ जुलाई को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत बस्सी में आयोजित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा में हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने भाजपा विधायक रणधीर शर्मा समेत 19 भाजपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर की राजनीति में उफान आने की संभावना है।
विज्ञापन


पुलिस ने सीएम की जनसभा में हुए हंगामे पर भादंसं की धारा 143, 504 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी रोहित मालपानी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। आठ और जुलाई महीने में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिलासपुर के दौरे पर थे।

नौ जुलाई को बस्सी में आयोजित जनसभा में जनता को संबोधित करने को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में धक्का-मुक्की हो गई थी। रणधीर शर्मा ने मंच से बोलने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। उनका का तर्क था कि सरकारी कार्यक्रम होने के चलते वह जनसभा में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ ही हलके की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखना चाहते थे।
विज्ञापन


इस बात पर वहां खूब हंगामा हुआ। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। इस मामले को लेकर 10 जुलाई को ही विधायक ने पुलिस में अपने साथ बदसलूकी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद दोनों पार्टियों में पूरे मामले को लेकर कई दिनों तक आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा।

कांग्रेस रैली को पार्टी का कार्यक्रम बता रही थी तो वहीं भाजपा इसे सीएम की जनसभा बताकर कांग्रेस पर हमला कर रहे थे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं नेताओं ने रैली को पार्टी कार्यक्रम बताते हुए विधायक रणधीर शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर विघ्न डालने का आरोप लगाया था।

नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस ने इस संबंध में एसपी बलबीर ठाकुर को विधायक सहित 19 भाजपा नेताओं की सूची भी सौंपी थी। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें