फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग महिला कांस्टेबल ने खाया जहर

Fri, 14 Aug 2015 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन (करनाल) में सिपाही के पद पर तैनात महिला कांस्टेबल ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उक्त कांस्टेबल थ्रो बॉल की खिलाड़ी रही हैं।
विज्ञापन


आनन फानन में उसे अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने पांचवीं बटालियन के एक अधिकारी सहित दो कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मधुबन थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यमुनानगर निवासी महिला सिपाही अनीता अकादमी के सीएसओ विंग में तैनात है। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कर्मचारियों ने उसे मधुबन स्थित अर्पणा अस्पताल में ले दाखिल कराया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अनीता को कुछ दिन पहले यूनिट से रवाना करते हुए उसे अंबाला में ड्यूटी देने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। महिला ने अधिकारी व दो कर्मचारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

इस बारे में मधुबन थाना प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि अनीता के बयान दर्ज करने पुलिस गई थी, लेकिन अभी तक उसने बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बयान आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें