फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के छात्रों को अलग से मिड-डे मील परोसने पर स्कूल प्रबंधन पर मुकदमा

Wed, 11 Dec 2019 11:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं/बालीचौकी (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले में बालीचौकी के एक प्राइमरी स्कूल में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अलग से मिड-डे मील परोसने का मामला सामने आया है। एक छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल प्रबंधन पर जातिगत आधार पर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अलग से मिड-डे परोसने की शिकायत कथेड़ गांव के एक छात्र के पिता ने की थी।

विज्ञापन


उन्होंने एक वीडियो पुलिस को सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ-साथ अन्य अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ भी स्कूल अधिकारियों ने मिड-डे मील वितरण के दौरान अलग-अलग बैठाकर जाति आधारित भेदभाव का शिकार बनाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि औट थाना में इस संदर्भ में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी अनिल कुमार पटियाल को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि इस तरह के मामले मंडी जिले में पहले भी सामने आ चुुके हैं। नाचन के किलिंग में इसी तरह मिड-डे मील के दौरान जातिगत भेदभाव का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें