फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने के मामले में एफआईआर दर्ज, छात्राओं के लिए बयान

Sun, 23 Feb 2020 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना सुजानपुर में तहसील टौणी देवी के तहत सरकारी स्कूल में तीन छात्राओं पर तेजाब फेंकने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस ने तीनों छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आरोपी नाबालिग छात्र को भी जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी। तहसील टौणीदेवी के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को साइंस के प्रैक्टिकल के दौरान दसवीं कक्षा की तीन छात्राओं पर उन्हीं के एक सहपाठी युवक ने तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन


दो छात्राओं के हाथ और बाजुओं, जबकि एक छात्रा के मुंह पर तेजाब की बूंदें गिरी हैं। प्रैक्टिकल के लिए स्कूल प्रशासन ने तेजाब में पानी मिलाया था। इसके चलते इसका ज्यादा असर नहीं रहा। छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस पर सुजानपुर थाना की टीम शनिवार को ही घटनास्थल पर पहुंची और संबंधित पीएचसी में भी पहुंचकर चिकित्सक से तीनों पीड़ितों की एमएलसी हासिल की।

संबधित पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने भी एक लिखित शिकायत पत्र थाना प्रभारी सुजानपुर को दिया। इस पर पुलिस ने रविवार को आरोपी छात्र के खिलाफ भादंसं की धारा 326ए के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि तीनों छात्राओं के बयान लिए हैं। नाबालिग छात्र के खिलाफ भादंसं की धारा 326ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें