सांसद अनुराग ठाकुर की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक पर वायरल करने के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। सांसद की फोटो को एडिट कर उस पर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं। आरोपी युवक ऊना शहर का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना निवासी मदन पुरी ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि शहर के एक युवक ने सांसद अनुराग ठाकुर की फोटो के साथ छेड़छाड़ की है।
जिसमें अनुराग की फोटो में आपत्तिजनक शब्द लिखकर फोटो को अपनी फेसबुक पर वायरल किया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले कि जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने तलब किया जाएगा।