हिमाचल के शिमला जिले के कोटगढ़ में उत्तर प्रदेश के रहने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर पर कोरोना सैंपल लेने आई टीम के साथ बदसलूकी के आरोप लगे हैं। मेडिकल टीम में शामिल चिकित्सक ने इसकी शिकायत चौपाल थाना में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चिकित्सक ने एसपी शिमला को भी मेल के जरिये शिकायत पत्र भेजा है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें रिटायर अफसर टीम से ऊंची आवाज में बात करते हुए दिखाई दे रही है।
सेवानिवृत्त डीआईजी यूपी के इटावा से लौटा था। यहां डीएफओ कोटगढ़ के आवास पर होम क्वारंटीन था। वह 9 जून को यूपी से लौटा था। ऐसे में उनके सैंपल लेने टीम गई थी, रिटायर डीआईजी अपने बेटे के साथ होम क्वारंटीन में था। डॉ. अंकुश ने शिकायत में कहा कि प्रोटोकोल के अनुसार टीम सैंपल लेने गई थी। इस दौरान रिटायर अफसर ने बदसूलकी की। इस दौरान उन्होंने खुद को रिटायर डीआईजी बताते हुए धमकी भी दी। उधर, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कोटगढ़ अस्पताल के चिकित्सक की शिकायत पर सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।