बिलासपुर जिले के गांव नंद बैहला में दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों की तरफ से 6 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं उपचुनाव को लेकर आचार संहिता के दौरान हुई इस वारदात से पुलिस और जिला प्रशासन भी चौकस हो गई है।
गांव नंद बैहला के रसपाल सिंह पुत्र नसीब सिंह ने पुलिस थाना कोट में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह पांच जून को अपने खेतों में काम कर रहा था तो हथियार बंद कुछ लोग जिनके पास तलवारें, रॉड और राइफल लेकर मौके पर पहुंचे और उनके परिवार पर
हमला कर दिया। इसमें इसमें उसके परिवार के कई सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। थाना कोट ने आईपीसी की धारा 147,148,149, 323, 506 और आर्म्ड एक्ट (25-54-59) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।