फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके को लेकर हिजड़ा गुटों में विवाद, गोली चली

Sun, 15 May 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
इलाके को लेकर दो हिजड़ा गुटों में विवाद के बाद एक गुट ने गोली चला दी। वारदात में काजल के पैर में गोली लगी है। मंडी के जोगिंद्रनगर से पांच किमी दूर पातकू के पास वारदात हुई है। काजल को गंभीर हालत में टांडा के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मामला दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम धर्मशाला रवाना कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मशाला का एक गुट जोगिंद्रनगर और बैजनाथ पर दावा करता है। जबकि, जोगिंद्रनगर का गुट अपनी दावेदारी जताता है। जोगिंद्रनगर के सेरू में रहने वाली काजल अपनी गाड़ी से कांगड़ा के ज्वाली में रहने वाली बहन के पास जा रही थी।

अचानक जोगिंद्रनगर से करीब पांच किलोमीटर दूर पातकू गांव के पास धर्मशाला से आ रही कांता ने उसके वाहन के आगे अपना वाहन लगा कर रास्ता रोक दिया। बताया जा रहा है कि कांता के वाहन में पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन हिजड़े थे। काजल की गाड़ी के चालक को बाहर निकाल कर उसके कपड़े फाड़ दिए और काजल पर गोली चला दी।
विज्ञापन


काजल के दोनों पैरों में गोली लगने से वह जख्मी हो गई। उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में काजल ने आरोप लगाया है कि अपनी बहन से ज्वाली मिलने जा रही थी।

पातकू गांव के समीप धर्मशाला की कांता ने गाड़ी से उसका रास्ता रोका और मारपीट के बाद गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। डीएसपी पधर अनिल धोलटा ने कहा कि पुलिस का एक दल एएसआई रणजीत के  नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए धर्मशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें