किराये के गुंडे लेकर फायरिंग के साथ खुद की किडनैपिंग की साजिश रचने वाले हिमाचल के सोलन के कारोबारी बाप-बेटा की कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।
पुलिस ने मामले में कत्ल के प्रयास समेत साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराएं शिकायतकर्ता बाप बेटे पर लगाई हैं। पुलिस का दावा है कि करोड़ों के लेनदेन के मामले में ही यह साजिश रची गई है। दोनों बाप-बेटा की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी सोलन अंजुम आरा ने की है।
उन्होंने इस मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस टीम की सराहना की है। सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले में कारोबारी बाप बेटा के खिलाफ भी पुलिस ने भादसं की धारा 365, 384, 307, 120बी, 25 और 27 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दायर कर लिया है।