फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के मैहतपुर में पकड़ा फर्जी आईएएस अधिकारी

Thu, 07 Mar 2019 07:02 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

मैहतपुर बाजार में गुरुवार को पुलिस ने एक फर्जी आईएएस ऑफिसर बनकर घूम रहे युवक को पकड़ लिया। युवक स्थानीय यातायात पुलिस कर्मी को ट्रैफिक ड्यूटी सही ढंग से न देने को लेकर धमका रहा था। यातायात प्रभारी निर्मल सिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने उक्त युवक से आईकार्ड दिखाने को कहा। इस पर वह भागने लगा तो उसे पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। युवक की पहचान श्रेयांश (23) पुत्र ज्ञानचंद शर्मा निवासी लुखाणी कल्याणा तहसील घुमारवीं जिला बिलासुपर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

चौकी प्रभारी गुरमेल सिंह के मुताबिक स्थानीय बाजार में उक्त शख्स अपनी कार में शिवालिक एवन्यू से मैहतपुर की ओर आ रहा था। बाजार में यातायात बंदोबस्त पर नाराजगी प्रकट करते हुए यातायात कर्मियों पर रौब झाड़ने लगा और उन्हें सस्पेंड करवाने को लेकर धमकाने लगा।
विज्ञापन


यातायात कर्मी ने इसकी सूचना यातायात प्रभारी निर्मल सिंह को दी। आरोपी से आईकार्ड दिखाने को कहा गया तो वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

चौकी में पूछताछ के दौरान उक्त युवक ने बताया कि वह निजी कंपनी में मार्केटिंग की जॉब कर रहा है और आईएएस की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने भादंसं की धारा 170-186 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें