आरोपी के पास 2000 के 50 नकली नोट थे। इन्हें जब्त कर जांच को फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह नोट कुल्लू के दुर्गम क्षेत्र मलाणा में रास्ते में पड़े मिले हैं। पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है।
आरोपी की पहचान लाल सिंह पुत्र धनीराम निवासी दरूणू तहसील थुनाग (मंडी) के रूप में हुई है। वीरवार सुबह 11 बजे लाल सिंह 2 हजार के 50 नोट लेकर ग्रामीण बैंक बगस्याड़ पहुंचा।
उसने बैंक मैनेजर से एक लाख की एफडी कराने की बात की। मैनेजर ने उसे कैशियर के पास भेजा। कैशियर ने नोटों की जब पहचान की तो वे नकली निकले।
एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नकली नोट कहां से आए इसकी छानबीन की जा रही है।