फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी पर मिले लावारिस पर्स में निकले 15 हजार के नकली नोट

Thu, 04 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
नकली नोट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब से सटे हिमाचल के भाखड़ा गांव में रेहड़ी पर मिले एक अज्ञात पर्स में 15 हजार के नकली नोट मिले हैं। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि यह नकली नोट से भरा पर्स किस का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पर्स मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए अपने बयान में गुरतक मोहम्मद ने बताया कि वह भाखड़ा में रेहड़ी लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसने देखा कि रेहड़ी पर एक पर्स पड़ा हुआ है। जब उसने उसे खोला तो पर्स नोटों से भरा था। इसकी सूचना पुलिस को दी।

कोट पुलिस थाना से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पर्स को खोला तो उसके अंदर जाली नोट पाए गए। करीब पंद्रह हजार के जाली नोट पर्स में पाए गए हैं।

पुलिस को शक है कि पड़ोसी राज्य से आने वाले किसी शख्स का यह पर्स है। जाली नोट मिलने से पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस पर्स के मालिक की तलाश के लिए जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि जिला में जाली नोट की बरामदगी चिंता का विषय है। पुलिस पर्स मालिक की तलाश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके है वह जाली नोट कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें