फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को मेजर बता महिला से नजदीकी बढ़ाने वाला गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट पर फर्जी आईडी बनाकर महिला से दोस्ती करने वाले एक नकली मेजर को अंब पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान राकेश नामदेव निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश के रूप में बताई जा रही है। पकड़ा गया शातिर एक होटल में ठहरा हुआ था।

विज्ञापन


किराये के मकान में रह रही महिला से मिलने आए इस तथाकथित मेजर पर शक होने पर महिला ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। लेकिन आरोपी का मकसद क्या था, इसे लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना देने वाली महिला ने बताया है कि राकेश नामदेव ने फेसबुक पर अपना नाम राकेश सूर्यवंशी दर्शाया है। उसने खुद को सेना में मेजर बताकर चेटिंग के जरिये उससे संपर्क किया। वह उसे फौज में अपनी बहादुरी के किस्से सुनाकर प्रभावित करता रहा।
विज्ञापन


बाद में उसने फोन पर बातचीत भी शुरू कर दी। पिछले दिनों वह अंब में एक होटल में आकर ठहरा और उससे मिलने घर भी आया। कुछ देर बातचीत के बाद उसे कथित मेजर पर शक हुआ। 26 जुलाई को जब वह फिर से मिलने आया तो उसका शक और गहरा गया।

आखिरकार उसने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने 28 जुलाई को राकेश को गिरफ्तार कर लिया। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस आरोपी से पता लगा रही है कि उसकी असल मंशा क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें