परीक्षा में फेल होने पर राजकीय बहु तकनीकी महाविद्यालय (बड़ू) हमीरपुर के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल में पंखे से पेंट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को छात्र के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।
घटना वीरवार सुबह की है। मृतक की पहचान भास्कर विनय शर्मा पुत्र हरि दत्त निवासी बड़सर के रूप में हुई है। विनय के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से भी पूछताछ की है।