फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं बढ़ाने पर एमडी को हेलमेट दे मारा

Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
इंजीनियर ने एमडी के सिर पर हेलमेट से प्रहार किया।
विज्ञापन
निजी क्षेत्र  के एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने वेतन बढ़ोतरी नहीं होने पर एमडी के साथ ऑफिस में घुसकर उसके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही एमडी के सिर पर हेलमेट से प्रहार किया। इसके चलते एमडी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

 प्रोजेक्ट लोअर नंती में नितिश नेगी बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कार्यरत है।

काफी समय से वह वेतन बढ़ोतरी को लेकर आवाज उठाता आ रहा था। यहां तक कि उसने वेतन बढ़ोतरी को लेकर श्रम कार्यालय में भी लिखित शिकायत दर्ज की थी। इस पर श्रम कार्यालय ने कंपनी प्रबंधन को यह कहा कि वह अपने स्तर पर इस मामले को निपटाए। शनिवार को कंपनी के एमडी एके रघु के कार्यालय में नितिश आया और वेतन बढ़ोतरी को लेकर बहस शुरू हो गई।

रघु ने कहा कि वह अब सूर्या कांता पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत नहीं है। लेकिन जिस समय वह इस प्रोजेक्ट में था तब नितिश नेगी वहां पर लगा था। ऐसे में उन्होंने इस मामले में समझौता करवाने की पेशकश की। लेकिन देखते ही देखते नितिश ने अपनी बाइक का हेलमेट एके रघु के सिर पर मार दिया और हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसे कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने छुड़ाया। इस पर एके रघु ने ज्यूरी चौकी में मामला दर्ज करवाया। वहीं नितिश ने भी एमडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। ज्यूरी चौकी के प्रभारी भूप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें