फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया से सीएम जयराम ठाकुर के नाम से आ रही ई-मेल, केस दर्ज

Thu, 23 Jul 2020 07:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर के नाम से नाइजीरिया से कोई हिमाचल में कई लोगों को ई-मेल भेज रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद हिमाचल पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। इस सेल को ठगी के प्रयास का संदेह है कि कोई नाइजीरियन ऐसा कर रहा है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से यह मेल अलग-अलग आईडी से आ रही हैं। हालांकि, इन आईडी का सीएम की आईडी से कोई संबंध नहीं है। इसमें मेल भेजने वाला सीएम के नाम से किसी तरह का फेवर मांग रहा है और वापस मेल करने को कह रहा है।

यह मेल कुछ मीडिया कर्मियों को भी आई है। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय की आईटी शाखा के एक अधिकारी की ओर से साइबर क्राइम सेल में शिकायत की गई तो इस पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की पुष्टि की है। उन्होंने इस बारे में नई दिल्ली से भी कुछ इनपुट मंगवाया है। उसके आधार पर यह मालूम हुआ है कि इस ई-मेल को भेजने वाला कोई नाइजीरियरन है। उसकी ठगी की मंशा है। उन्होंने कहा कि नाइजीरियनों से आ रही इस तरह की ई-मेल के बारे में आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे ठगी के शिकार न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें