फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया लहूलुहान

Wed, 28 Aug 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के निकटवर्ती चताड़ा गांव में देर रात शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर कुल्हड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


चताड़ा वार्ड नंबर एक की दीपिका ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति ने शराब के नशे में उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़िता ने आरोपी पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी लकी पुत्र गुलजारी लाल निवासी गांव चताड़ा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें