होटल में नशे में धुत कर्मी एक कमरे में घुस गया और वहां सो रही महिला के साथ लेट गया। महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। मामला हिमाचल के ऊना जिले के चिंतपूर्णी का है। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के एक होटल में महिला श्रद्धालु के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
महिला श्रद्धालु परिवार के साथ दिल्ली से माता रानी के दर्शनों को आई थी। घटना देर रात की बताई जा रही है। होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने होटल के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर के श्रद्धालु परिवार ने बस स्टैंड के समीप एक होटल में तीन कमरे किराए पर लिए।
देर रात होटल का एक कर्मचारी नशे में धुत होकर महिला के कमरे में घुस गया और सो रही श्रद्धालु महिला के साथ लेट गया। महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुन महिला के परिजनों और होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया।