फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: नाके पर पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश बाल-बाल बचे एसएचओ, कांस्टेबल घायल

Tue, 20 Jul 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)

सार

पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम कोट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने हिमाचल-पंजाब सीमा पर मजारी गुरुद्वारा के पास सादे कपड़ों में नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर पंजाब की तरफ गया है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी जी में नाके पर पुलिस टीम को गाड़ी से कुचलने का प्रयास कर नशा तस्करी का आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना में एसएचओ बाल-बाल बच गए लेकिन एक महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। आरोपी तस्कर के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।  पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम कोट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने हिमाचल-पंजाब सीमा पर मजारी गुरुद्वारा के पास सादे कपड़ों में नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर पंजाब की तरफ गया है।

विज्ञापन


वापसी में उसे नशे के साथ पकड़ने के लिए यह नाका लगाया गया था। नशा तस्करी के आरोपी की गाड़ी जब नाके पर पहुंची तो एसएचओ ने रुकने के लिए इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ गया। गाड़ी के सामने खड़े एसएचओ ने फुर्ती दिखाई और किनारे हो गए। लेकिन उनके पीछे खड़ी महिला कांस्टेबल गाड़ी की चपेट में आ गई। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ कोट थाना में भादंसं की धारा 307, 279, 337 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी नयनादेवी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें