फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में म्यूजिक सिस्टम न होने पर नशे में धुत युवकों ने चालक का फोड़ डाला सिर

Tue, 09 Aug 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों ने बस में म्यूजिक सिस्टम न होने पर चालक का सिर फोड़ डाला। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। पुलिस थाना शाहतलाई में बारातियों ने बस चालक की पिटाई कर डाली। नशे में धुत युवकों ने बस में म्यूजिक सिस्टम न होने पर चालक से मारपीट की, जिसमें उसके सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर की पुष्टि एसपी राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर के बड़सर निवासी सोमराज ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह बंगाणा से गंगलोह के लिए बस में बारात लेकर जा रहा था। शाहतलाई के समीप पेट्रोल पंप के बस पहुंची तो नशे मे धुत कुछ बाराती युवकों ने चालक की सीट के पास आकर गाना लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बस की बॉडी पर दे मारा सिर

जब उसने बस में म्यूजिक सिस्टम न होने की बात कही तो नशे में धुत युवकों ने पहले उससे गाली गलौज की और जब चालक ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो गले से पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका सिर जोर से बस की बॉडी पर मार दिया।

इससे चालक के सिर पर गंभीर चोंटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323,341,504,34 के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों कमल शर्मा और ओंकार को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करे के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें