फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 06 Feb 2018 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अरनियाला की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति, सास, ससुर और देवर दहेज में कीमती आभूषण न देने को लेकर उससे मारपीट करते हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुषमा देवी निवासी गांव अरनियाला ने पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2014 में उसकी शादी नंगल में हुई थी।

महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज में कीमती आभूषणों के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद 2015 में उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने के बाद पीड़िता का पति न तो बेटी को देखने आया और न ही उसके पति ने अस्पताल का 40 हजार रुपये का बिल अदा किया।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसका पति, देवर, सास और ससुर चारों उसके साथ मारपीट करते हैं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें