फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर पर हमला किया लहूलुहान

Tue, 16 Sep 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिला के आनी के श्वाड़ में निजि क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक की क्षेत्र के लोगों ने जमकर पिटाई कर डाली। मारपीट में चिकित्सक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनी के श्वाड़ में एक निजि क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर राजेश कुमार ने दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि 15 सिंतबर की सुबह करीब साढे नौ बजे अपने क्लीनिक पहुंचा उसी दौरान श्वाड़ के करीब चार शख्स क्लीनिक में घुस गए और उसके साथ अभद्र भाषा का उपयोग करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की उन्होंने उसे पिटाई शुरू कर दिया। इस मारपीट के दौरान डाक्टर को काफी चोंटे भी आई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी ग्रामीणों की पहचान कर रही है। जल्द ही पुलिस कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन का जिम्मा एएसआई नरेंद्र कुमार को सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें