फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में फेंकी डाक मामले में विभाग ने शुरू की जांच

Tue, 27 Oct 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कूड़े में फेंकी डाक मामले में डाक विभाग ने विभागीय जांच बैठा दी है। विभाग ने सहायक अधीक्षक मुख्यालय को जांच का जिम्मा सौंपा है। एक सप्ताह में सहायक अधीक्षक अपनी रिपोर्ट तैयार कर डाक विभाग के अधीक्षक को सौंपेंगे। विभाग ने साफ किया है कि महत्वपूर्ण डाक को कूड़े में फेंकने के मामले में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


ताकि, इस प्रकार की लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। जानकारी अनुसार डाक विभाग के मुख्यालय में पहुंची डाक को कर्मचारी ने समय पर रिसीव नहीं किया और इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने इसे कूड़े के साथ उठाकर फेंक दिया। डाक न मिलने के बाद डाक विभाग के कर्मचारियों ने डाक की अपने स्तर पर तफ्तीश शुरू की थी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने के लिए प्रयोग किए जा रहे बोरों की पहचान के बाद डाक विभाग के कर्मचारियों ने शनिदेव मंदिर के पास कूड़े के ढेर में फेंकी गई डाक को बरामद किया। '

सहायक अधीक्षक मुख्यालय को जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब विभाग लापरवाह और दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई करेगा। डाकघर अधीक्षक चंबा तिलक राज ने बताया कि कूड़े में फेंकी डाक मामले में सहायक अधीक्षक मुख्यालय को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट सप्ताह के भीतर सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें