फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार बस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 46 पहुंचा, पीजीआई में युवती ने तोड़ा दम

Thu, 27 Jun 2019 08:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार(कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंजार बस हादसे में मरने वालों की संख्या 46 हो गई। गुरुवार देर शाम को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान एक युवती की मौत ही गई। बंजार थाना से मिली जानकारी के अनुसार रुचि पुत्री श्याम सुंदर गांव बाहु बंजार को जिला अस्पताल कुल्लू से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया था। हालांकि युवती का उपचार पीजीआई के चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा था। लेकिन इस बीच उसकी तबीयत लगातार खराब होती गई।

विज्ञापन


बंजार थाना के एएसआई मनोज ठाकुर ने बताया बंजार पुलिस की एक टीम शव को लाने के लिए चंडीगढ़ रवाना कर दी है। बता दें 20 जून को बंजार में हुए निजी बस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई थी। इसके तीन दिन बाद एक महिला ने दम तोड़ दिया था। अब एक उपचाराधीन युवती की मौत हो गई है। जबकि घायलों की संख्या 45 रह गई। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। अन्य घायलों का कुल्लू अस्पताल के साथ पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला और नेरचौक मंडी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें