फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी ने डस्टबिन में देखी ऐसी चीज कि उड़ गए होश, फिर पुलिस भी मौके पर पहुंची

Fri, 15 Sep 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी(सोलन)
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के बद्दी शहर के वर्धमान चौक पर शुक्रवार सुबह कूड़ा उठाने पहुंचे सफाई कर्मी के तब होश उड़ गए जब उसकी नजर डस्टबिन के अंदर मौजूद बैग पर पड़ी। दरअसल डस्टबिन में सफाई कर्मचारी को एक महिला की लाश पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
हैरानी की बात यय है क‌ि साढ़े पांच फीट की महिला को मारकर अढाई फीट के बैग में पैक कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
आज सुबह जब सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने लगा, उसकी नजर बैग पर पड़ी तो वह हैरान रह गया। सफाई कर्मचारी ने तुरंत इस संबंध में पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

4 of 5
पुलिस के मुताबिक महिला का नाम निर्मला है और वह जून में अपने पति के साथ काम की तलाश में बद्दी आई थी। पति-पत्नी एक निजी कंपनी में काम करते थे और यहां पास में किराए के कमरे में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। महिला का पति फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एसपी बद्दी राहुल नाथ ने इसकी पुष्ट‌ि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें