फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के बीयरखाना में मिला शव, टांगे गायब

Sun, 29 Nov 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला बीयरखाना के नाले से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। लाश काफी गल सड़ चुकी है। जंगली जानवरों और कीड़ों ने लाश को बुरी तरह से नोच डाला है। अंतरवस्त्रों से अंदेशा जताया जा रहा है कि यह लाश किसी पुरुष की है। शव की दोनों टांगें गायब हैं। न्यू शिमला पुलिस को इस बारे में शनिवार दोपहर बाद सूचना मिली। इसके बाद मौके पर टीम पहुंची।
विज्ञापन


नाले में लाश होने से इसे सड़क तक लाने में पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। इस नाले से ठीक ऊपर बाईपास रोड है। किसी ने शव यहां लाकर फेंका है या फिर गिरकर मौत हुई है, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सबसे पहले शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

पुलिस ने सभी थानों को नाले में मिले शव की जानकारी भेज दी है। बीते एक महीने के दौरान थानों में दर्ज लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


उधर शव मिलने से बीयरखाना के लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस इलाके में रात को गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि असमाजिक घटनाओं पर रोक लग सके। बीयरखाना में कुछ दिन पहले एक तेंदुआ भी घुस आया था। तेंदुए ने इस दौरान एक कुत्ते पर हमला बोल दिया। इससे भी लोग खौफजदा है। अब शव मिलने से लोगों में और डर घर कर गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें