बस में सवारियां हैं अगर किसी को चोट लग जाती तो इसका कौन जिम्मेदार होता। इस बात पर आरोपी भड़क गया और उसने पिस्टल निकाल कर उसके सीने में लगा दी और धमकाते हुए कहा कि जान से मार दूंगा।
इसके बाद आरोपी कार लेकर गलत साइड से निकल कर फरार हो गया। चालक ने बस स्टैंड पहुंच कर इस बात की जानकारी अपने साथियों और अधिकारियों को दी। लवेश कुमार का कहना है कि उसने 100 नंबर पर भी कॉल किया लेकिन वह नंबर ही नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने थाना बालूगंज जाकर शिकायत दर्ज करवाई। उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि आरोपी पीएसओ को हटाकर पुलिस लाइन कैथू भेज दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।