फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने ऐसा क्या कहा कि बहू ने दे दी जान

Thu, 01 May 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर नई सिलाई मशीन लाने के विवाद में गुस्से में आकर महिला ने जान दे दी। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। जुन्गा के बनोग गांव की पुष्पा देवी (26) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। पुष्पा देवी के परिजनों ने उसकी सास पर तंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छानबीन में सामने आया है कि यह एक घरेलू विवाद था। गुस्से में आकर पुष्पा देवी ने यह कदम उठाया। पुष्पा का तीन साल का बेटा और चार साल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक इसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी।

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुष्पा अपने पति से सिलाई मशीन चाह रही थी। उसका पति घटना वाले दिन घर में सिलाई मशीन ले आया।
Trending Videos
विज्ञापन

सास ने मारा ताना

इस पर पुष्पा की सास को गुस्सा आया और उसने अपने बेटे के साथ बहू को भी कहा कि घर की माली हालत पहले से ही ठीक नहीं है। उस पर अभी मशीन लाने की क्या जरूरत थी? जब स्थिति ठीक होती, तब मशीन ले आते।

थोड़ा सब्र तो करते। पुलिस का कहना है कि सास की यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने चुपचाप जहर निगल लिया। इससे पहले की परिवार वाले उसकी जान बचा पाते, वह मौत के मुंह में चली गई।

डीएसपी हेडक्वार्टर भजन दास नेगी ने कहा कि वीरवार को वह मौके पर गए थे। मामले की जांच में पाया गया कि सिलाई मशीन को लेकर विवाद हुआ और महिला ने गुस्से में आकर जहर निगल लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें