फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते की जानकारी लेकर उड़ाए सवा दो लाख, शातिरों ने दंपती को ऐसे लगाया चूना

Fri, 18 Oct 2019 04:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के बरोटीवाला में शातिरों ने दंपती को सवा दो लाख का चूना लगा दिया। बैंक संबंधित जानकारी मांगकर शातिरों ने खाते से पैसे उड़ा लिए। व्यक्ति ने यह सोचकर बैंक डिटेल दे दी कि कोई बैंक के कॉल सेंटर से बोल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी देने के बाद उक्त व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद दंपती ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जसवीर सिंह पुत्र गोविंद राम, निवासी बरोटीवाला ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार फोन आ रहे थे।

फोन पर उससे बैंक खाते की जानकारी मांगी गई। शातिर ने ये कहा कि वो बैंक के कॉल सेंटर से बोल रहा है। इस पर उन्होंने अपने और पत्नी के बैंक खाते की डिटेल और ओटीपी दे दिया। कुछ देर बाद ही खाते से दो लाख 14 हजार 600 रुपये पर शातिरों ने हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच : एसपी
एसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस को फर्जी कॉल से धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के कॉल के बहकावे में न आएं। बैंकों की ओर से इस तरह की कॉल नहीं की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें