फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसर बन लोगों को ठग रहे अपराधी, पढें पूरा मामला

Sun, 16 Jun 2019 12:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैंक अधिकारी बताकर फोन पर बैंक खाते की जानकारी व ओटीपी लेकर ठगी करने के मामलों की संख्या बढ़ने पर हिमाचल पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन


साइबर क्राइम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी अनजान व्यक्ति किसी भी बहाने की मदद से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगता है तो उसे ओटीपी न दें। साथ ही ऐसे मामलों की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में करने को कहा गया है।
 

विज्ञापन

खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए

डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने बताया कि पिछले कुछ समय में प्रदेश में बहुत से ऐसे लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का शिकार बनाया जा रहा है जिन्होंने पंजाब नेशनल बैंक या कर्मचारी भविष्य निधि के टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायतें दर्ज करवाई थी।

शिकायत दर्ज करवाने के कुछ समय बाद ही लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारी बनकर संपर्क किया गया और व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए।

ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वह ऐसे अपराधियों के भेजे हुए  लिंक या मैसेज को आगे न भेजें और न ही उनके साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी साझा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें