बैंक अधिकारी बताकर फोन पर बैंक खाते की जानकारी व ओटीपी लेकर ठगी करने के मामलों की संख्या बढ़ने पर हिमाचल पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने एडवाइजरी जारी की है।
साइबर क्राइम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी अनजान व्यक्ति किसी भी बहाने की मदद से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगता है तो उसे ओटीपी न दें। साथ ही ऐसे मामलों की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में करने को कहा गया है।