रामलोक मंदिर के विवादित बाबा अमरदेव की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ गई है। अब बाबा को आगामी 24 जून तक हिरासत में रहना होगा। इससे पूर्व 14 जून तक न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद बाबा को कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन, बीमारी के कारण बाबा कोर्ट में पेश नहीं हो पाए।
उनकी तरफ से मेडिकल प्रमाण पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुना दिया। रामलोक मंदिर परिसर में महिला पर हमले के मामले में बाबा के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। बाबा अमर देव को पूर्व में 14 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश कोर्ट ने सुनाया था।
जिसके बाद जेल में बाबा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दाखिल करवाया गया है। यहां भी बाबा की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को भी बाबा क्षेत्रीय अस्पताल में ही दाखिल थे। उधर, सीआईडी ने बाबा को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश की पुष्टि की है।