फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जाने ऐसा क्या हुआ दोनों ने मौत को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक दंपति ने एक साथ जिंदगी को अलविदा कह दिया। मामला जोगिंद्रनगर तहसील के तहत आने वाली पंचायत पीहड़बेडलु के करसाल गांव में दंपति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की मौत हो गई है। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उपमंडलीय चिकित्सालय बैजनाथ में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार डाकघर में कार्य करने वाले 45 वर्षीय पूर्ण चंद और उसकी 42 वर्षीय पत्नी मती देवी ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

रास्ते में तोड़ा दम

हालत बिगड़ने पर परिजन पति-पत्नी को पंडोल स्थित पीएचसी लेकर गए। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को उपमंडलीय चिकित्सालय बैजनाथ के लिए रेफर कर दिया।

जनाथ पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। दंपति घर में अकेले ही रहते थे, जबकि उनका 22 वर्षीय बेटा बद्दी में निजी कंपनी में कार्यरत है।

लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें