फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली होकर पूछताछ करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी, सस्पेंड

Wed, 12 Jul 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में जोगिंद्रनगर थाने के तहत चौंतड़ा में पुलिस अस्सिटेंट रूम में तैनात हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी देने के आरोपों पर सस्पेंड कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद दोनों को लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन


आरोप था कि दोनों ने नशे में धुत्त होकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक की तलाश करते हुए कुछ लोगों से पूछताछ की है। जबकि मौका पर पहुंचकर डराया धमकाया भी। जांच में आरोप पुष्ट होने पर दोनों पर विभागीय जांच में कार्रवाई की गाज गिरी है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीआर में सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र में एक कार हादसा हुआ है। कार में सिर्फ चालक मौजूद था। हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल चालक की तलाश करते हुए बैजनाथ जा पहुंचे। दोनो नशे में धुत्त थे।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित पुलिस थाना में की। सूचना के तुरंत बाद दोनो का मेडिकल करवाया गया और विभागीय जांच शुरू की। मेडिकल में दोनों के शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

दोनों की तैनाती अब पुलिस लाइन में की गई है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी तरह की कोतही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार और कांस्टेबल मनीष पर शराब के नशे में ड्यूटी देने के आरोप लगे थे। पुलिस ने जांच और मेडिकल में पाया कि ड्यूटी के दौरान दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था, लिहाजा दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें