बहुचर्चित राफेल संबंधी दस्तावेज गायब होने के मामले में पुलिस थाना धर्मशाला में भारत सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। यह शिकायत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के छात्र संगठन एनएसयूआई ने की है।
एनएसयूआई प्रभारी होतम ठाकुर और संगठन के अन्य सदस्यों ने मांग की है कि राफेल के दस्तावेज गुम होने के मामले में जल्द कार्रवाई हो और सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। एसएचओ सदर थाना धर्मशाला ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।