फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में नीरज भारती के खिलाफ एक और शिकायत

Thu, 06 Sep 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना हिंद ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को सोशल मीडिया में आहत करने पर पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। शिवसेना हिंद ने उपाध्यक्ष हरबंस सिंह पठानिया के नेतृत्व में पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर शिकायत पत्र दिया तथा कहा कि पूर्व विधायक नीरज भारती आए दिन सोशल मीडिया पर हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं।

विज्ञापन


कभी गाय माता तो कभी हिंदुओं के खिलाफ अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। अभी जन्माष्टमी के दिन भी नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को पेड़ पर बैठा दिखाया गया, जबकि नीचे महिलाओं को नंगा दिखाया गया।

जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नीरज भारती के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, एसएचओ जवाली नीरज राणा ने कहा कि शिकायत मिली है, जिस नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें