फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दिन बीकॉम छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परीक्षा के दिन बीकॉम का यह छात्र कॉलेज जाने की बजाए क्वार्टर में ही ठहरा हुआ था। सुसाइड का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां क्षेत्र के ममेल में मंगलवार देर शाम एक बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में पढ़ रहे एक छात्र ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके कारण आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब सवा आठ बजे ममेल में किराये के मकान में रह रहे एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। जिस पर थाना प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। जहां चेतन कुमार पुत्र जय कृष्णन निवासी गांव व डाकघर संगलबड़ा तहसील थुनाग ने प्रेस की तार से लकड़ी की कड़ी के साथ फंदा लगाया हुआ पाया गया। मौके पर मृतक के दो दोस्त मौजूद थे।
विज्ञापन

परीक्षा वाले दिन क्यों लगाया फंदा?

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें शाम छह बजे मृतक के पिता जय कृष्णन का फोन आया था और उन्होंने कहा कि चेतन फोन नहीं उठा रहा है, उसके क्वार्टर जा कर पता करो कि वह कहां है? दोनों चेतन के क्वाटर आए तो पाया कि दरवाजे में बाहर से ताला लगा है। खिड़की अंदर से बंद थी, जबकि लाइट जली हुई थी। दोनों दोस्तों ने मकान मालिक को सूचना देकर ताला तोड़ा तो दरवाजा अंदर से बंद पाया गया।

इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। अंदर जाने पर पाया कि चेतन फंदे में लटका हुआ है। मंगलवार को मृतक का पेपर भी था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटना की सूचना माता-पिता को दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक छात्र करसोग कॉलेज में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत था। इधर, करसोग पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें