फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर के ढेर पर झाड़ियां फेंकने को लेकर भिड़े दो परिवार, एक व्यक्ति की मौत, चार पर एफआईआर

Mon, 27 Jul 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के बाग शलाणा गांव में गोबर के ढेर पर झाड़ियां और कूड़ा फेंकने पर दो परिवार आपसी में भिड़ गए। मारपीट में बेलचा लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बृज लाल निवासी बाग शलाणा के रूप में हुई है। हत्या के आरोपों के तहत एक ही परिवार के चार लोगों और नौकर समेत पांच लोगों पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बाग शलाणा में हत्यारोपी प्रेमलाल और उसकी पत्नी कली बृज लाल के गोबर के ढेर के पास काम कर रहे थे।

विज्ञापन


आरोपी पति-पत्नी ने गोबर के ढेर पर कूड़ा और झाड़ियां फेंक दीं। बृजलाल ने उन्हें झाड़ियां और कूड़ा हटाने को कहा तो झगड़ा शुरू हो गया। हाथापाई होने लगी। उसी समय प्रेम सिंह का बेटा और बहू सहित नेपाली नौकर आ गए। बृज लाल के बेटा गणेश राणा और उसका छोटा भाई विद्यासागर पिता को बचाने मौके पर गए। इस दौरान बेलचे के वार से बृज लाल बेहोश होकर गिर गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देकर चले गए। इस दौरान मनरेगा के तहत रास्ते के काम में लगी औरतें भी मौके पर पहुंची। परिवार के सदस्यों ने बृज लाल को सिविल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें