फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्नोमेक घोटालाः आबकारी विभाग के दफ्तर में सीआईडी की दबिश

Wed, 12 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

छह हजार करोड़ रुपये के इंडियन टैक्नोमेक के कथित घोटाले के मामले में स्टेट सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। सीआईडी की टीम ने मंगलवार को आबकारी एवं कराधान विभाग के नाहन कार्यालय में दबिश दी। टीम ने स्टोर रूम पहुंचकर कंपनी का रिकार्ड खंगाला।

विज्ञापन


लेकिन, कोई भी अधिकारी इस बारे अभी खुलासा नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीम बारीकी से पड़ताल में जुटी है। हर दस्तावेज को खंगाला जा रहा है। सीआईडी को महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। लिहाजा, इस मामले में बड़े खुलासे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

 

उधर, नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि यह रूटीन की जांच का हिस्सा है। अभी तक इस मामले में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया जा सकता। फिलहाल, टीम दस्तावेज की जांच में जुटी है। 
 

आबकारी एवं कराधान विभाग ने फरवरी 2014 में इंडियन टैक्नोमेक कंपनी को सील किया था। चार वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार इस घोटाले में अभी तक कोई रिकवरी नहीं कर पाई है और न ही इस घोटाले के प्रमुख सूत्राधार को पकड़ पाई है।

 

कंपनी प्रबंधन ने फर्जी पे रोल बनाकर सैलरी के पैसे भी डकारे हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग की फर्जी मोहरों व दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कंपनी ने बैंकों से भारी भरकम लोन लिया थ। इसमें विभाग की मिलीभगत है या नहीं, यह जांच के बाद ही सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें