फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए बुलाया, फिर बंधक बनाकर रातभर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर एक चौकीदार पहले तो नव विवाहिता को अपने साथ कमरे में ले गया। फिर बंधक बनाकर पूरी रात उसके साथ दुराचार कर डाला। ये सनसनीखेज मामला शिमला का है। यहां छोटा शिमला इलाके में स्थित एक कोठी में नवविवाहिता को बंधक बनाकर एक व्यक्ति ने रात भर दुराचार किया। सुबह होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वह महिला को नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ लाया था। आरोपी महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। वारदात से पहले दिन वह महिला के पति को उस जगह लेकर गया था, जहां उसने महिला को नौकरी पर लगाने की बात की थी। उसकी बातों पर विश्वास कर उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी को उसके साथ भेज दिया। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय महिला का पति बिलासपुर में था।

कमरे में बंधक बनाकर पूरी रात किया रेप

पुलिस के अनुसार कोठी के आउटलेट में आरोपी को एक कमरा दे रखा है वहां जाकर महिला को बंधक बना दिया और उसके साथ दुराचार कर दिया। आरोपी ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। सुबह आरोपी ने महिला को एक हजार दिए और कहा कि अपने लिए नए कपड़े ले लेना। महिला ने आरोपी के मुंह पर पैसे फेंके और कहा कि वह पुलिस में शिकायत करवाने जा रही है।

इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने पति को कॉल कर आपबीती सुनाई उस के बाद दोनों ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के पति के साथ मोबाइल पर बात भी कर रहा है। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ले गया अपने साथ

मोबाइल पर जानकारी मिलने के बाद वह यहां आया और छोटा शिमला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपी की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। यह छोटा शिमला इलाके में एक कोठी में चौकीदारी का काम करता है। इसके पड़ोस में 25 साल की एक महिला रहती है। इसका करीब एक साल पहले ही विवाह हुआ है।

महिला का पति शिमला से बाहर दूसरे जिले में काम करता है। महिला ने नौकरी करने की इच्छा जताई और अपने पति से कहा। महिला के पति ने आरोपी से इस बारे में बात की। उसने आश्वस्त किया कि जिस कोठी में वह काम करता है वहां पर एक महिला की जरूरत है जो साफ सफाई और अन्य काम करे। अच्छा वेतन भी मिल जाएगा। उसकी बातों पर विश्वास करके शुक्रवार को महिला छोटा शिमला उस कोठी में पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें