फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस जवान को पीटा, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में पंजाब के श्रद्धालुओं ने दबंगई करते हुए पुलिस जवान को धुन दिया। इसकी वर्दी भी फाड़ डाली। मौके पर खूब हंगामा हुआ। श्रद्धालुओं ने ट्रैफिक कर्मचारी की वर्दी पर हाथ डालकर कर इसे फाड़ डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम चंडीगढ़ से माता के दर्शनों के लिए चिंतपूर्णी आया एक परिवार अपनी गाड़ी को मंदिर तक ले जाने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बैरियर पर गाड़ी को सड़क के बीचों-बीच पार्क कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी जसवंत सिंह ने उन्हें आगे गाड़ी ले जाने का रोक दिया। गाड़ी को सड़क के बीच खड़े होने के कारण लग रहे जाम के चलते पुलिस कर्मी ने उन्हें गाड़ी को उचित जगह पार्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटने के बाद फैंक दिया मोबाइल

इसी बात को लेकर कार में बैठा दंपति और उनका बेटा आग बबूला हो गए। तीनों ने उसे घेर लिया। कार से निकली महिला ने बैरियर के आगे बैरीगेट को भी अपने आप हटा दिया। जसवंत ने उसे ऐसा करने से रोका तो पति और बेटे के साथ हाथापाई पर उतर आई।

उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। कमीज के बटन तक तोड़ डाले साथ ही उसका मोबाइल भी फेंक दिया। दुकानदारों ने बीच-बचाव किया। मामले की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी थाने से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भी श्रद्धालु वहां हंगामा करते रहे।

एसएचओ चिंतपूर्णी नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्जकर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें