हिमाचल के जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के तहत एक ट्रक चालक ठगी से शातिरों ने लाखों की ठगी कर डाली। कनाडा जाने के लालच में आकर ट्रक चालक ने सवा तीन लाख रुपये की गाढ़ी कमाई लुटा दी।
पहले तो आरोपी के लारे लप्पों में आकर चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। अब चालक ने पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।