शिमला के कालीबाड़ी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय में एफडी करवाने वाले मृतक के अकाउंट से एक शातिर ने फर्जी बेटा बनकर लाखों की रकम निकाल ली। फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब एफडी का पैसा लेने के लिए असली बेटा और बेटी बैंक में पहुंचे।
यहां उन्हें पता चला कि एफडी की रकम को कोई पहले ही निकाल चुका है। मामला सदर पुलिस के पास पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई। छानबीन में सामने आया कि एलआईसी एजेंट हरनाम सिंह जोगटा ने फर्जी बेटा बनकर बैंक से 1.80 लाख की रकम निकाली है।
आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर ये पैसे निकाले और हजम भी कर लिए।