फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनु को ढूंढने वाले को एक लाख ईनाम देगी सीबीआई

Wed, 18 Jun 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा शिमला से लापता छात्रा गायत्री शर्मा उर्फ तनु को ढूंढने वाले को सीबीआई ने एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। राम प्रकाश शर्मा की बेटी तनु 16 मार्च 2013 की रात से छोटा शिमला स्थित ब्रॉकहास्ट से लापता है।
विज्ञापन


27 वर्षीय तनु का कद 5 फुट 4 इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल है। इस संबंध में छोटा शिमला थाने में एफआईआर दर्ज है। जिला पुलिस द्वारा मामले में क्लोजर रिपोर्ट बनाने के बाद छात्रा के अभिभावकों ने कोर्ट में गुहार लगाई थी।

इस दौरान अभिभावकों ने जिला पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे। इसके बाद कोर्ट ने मामले की नए सिरे से जांच के लिए सीबीआई को जांच के आदेश दिए। इसके बाद सीबीआई ने मामले में नए सिरे से सीबीआई थाने में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


एसपी सीबीआई डॉ. अरमानदीप सिंह ने बताया कि छात्रा के बारे में जानकारी देने वालों का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रा से संबंधित किसी भी तरह की सूचना 0177-2654110, 0177- 2655110 और 094180-75909 पर संपर्क कर दे सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें