गुड़िया हत्याकांड मामले की जांच में जुटी सीबीआई की नजर अब इन लोगों पर है। अबुझ गुत्थी बन चुके गुड़िया हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई की नजर स्कूल में चल रहे बच्चों के खेल आयोजन पर नजर है। सीबीआई गुड़िया के गायब होने वाले दिन आयोजन में मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों के प्रोफाइल स्कैन कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन में शामिल कुछ लोगों से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की जिसमें कुछ अहम जानकारी उनके हाथ लगी है। जिस दिन गुड़िया अपने स्कूल से घर के लिए निकली, उस दिन इस स्कूल में भी कार्यक्रम चल रहा था और काफी संख्या में शिक्षक, बच्चे और अभिभावक भी आ जा रहे थे।
सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम के दौरान आने जाने वालों में से किसी के गुड़िया दुराचार व हत्याकांड से जुड़े होने की संभावना हो सकती है। चूंकि सीबीआई ने स्कूल में कई बार जाकर पूछताछ की थी और गुड़िया के लापता होने वाले दिन मौजूद रहे लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए थे। इसलिए सीबीआई के फिर से स्कूल में उस दिन मौजूद रहे लोगों पर अपनी जांच केंद्रित करने को अहम माना जा रहा है।