फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI ने 5 लाख रिश्वत लेते पकड़ा उद्योग विभाग का निदेशक

Wed, 31 May 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
इंडस्ट्री विभाग के संयुक्त निदेशक तिलक राज (बाएं) और बद्दी स्थित उद्योग विभाग के कार्यालय के बाहर खड़ी सीबीआई की गाड़ी।
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में तैनात उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक को सीबीआई ने चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में पांच लाख रिश्वत रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी तिलकराज शर्मा ने दलाल अशोक राणा के साथ मिलकर बद्दी के एक उद्योगपति को मशीनरी पर मिलने वाली 50 लाख सब्सिडी दिलाने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे थे। 
विज्ञापन


बद्दी के मेडिसेफ फार्मा के कंसलटेंट चंद्रशेखर ने शिकायत में बताया कि सब्सिडी की एवज में रिश्वत की मांग की जानकारी उन्होंने सीबीआई को दी थी। टीम ने जाल बिछाकर अधिकारी समेत एक अन्य को पहली किस्त के तौर पर 5 लाख देने के लिए चंडीगढ़ बुलाया और ऐन मौके पर दबिश देकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने संयुक्त निदेशक तिलक राज शर्मा समेत दो को गिरफ्तारी करने की पुष्टि की है। दोनों को स्पेशल जज सीबीआई की कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में अधिकारी ने कई बड़े अफसरों और नेताओं के भी नाम लिए हैं। ऐसे में इस मामले में कई बड़े नेता, अफसर भी सीबीआई के लपेटे में आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़, बद्दी में दबिश, सोना-चांदी, लॉकरों की चाबियां मिलीं

बद्दी स्थित उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक का कार्यालय।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की दो टीमों ने आरोपी अधिकारी के चंडीगढ़ और बद्दी के ठिकानों पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार अधिकारी के चंडीगढ़ के सेक्टर-19 के फ्लैट में 38960 रुपये कैश, यूएस-यूरो डॉलर, 17 तोला सोना, 350 ग्राम चांदी, एलआईसी पॉलिसी और बैंक लॉकरों की चाबियां मिली हैं। 

फ्लैट में मिले प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की छानबीन जारी है। उधर, सीबीआई की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद करीब चार बजे बद्दी स्थित उद्योग विभाग के कार्यालय में भी दबिश दी। यहां सारा रिकॉर्ड खंगाला गया और जरूरी कागजात अपने साथ ले गई। आरोपी के औद्योगिक क्षेत्र में तैनाती के बाद से अब तक के सारे रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। यह अधिकारी लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें