सीबीआई के एंटी क्रप्शन विंग ने शनिवार को पंद्रह हजार रुपये में पासपोर्ट बनवाने का गोरखधंधा करने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को तीन दिन का रिमांड मिला है। आधुनिकीकरण और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का दावा करने वाले पासपोर्ट ऑफिस में दलालों का रैकेट सक्रिय है।
शनिवार को पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले एक व्यक्ति ने सीबीआई की एंटी क्रप्शन विंग में पंद्रह हजार रुपये में पासपोर्ट बनवाने वालों की शिकायत की। शिकायत पर टीम ने कसुम्पटी स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर दो लोगों को पासपोर्ट बनवाने के नाम पर पंद्रह हजार रुपये लेते धर दबोचा। श्याम वालिया और राहुल नाम के आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों लंबे समय से पासपोर्ट बनवाने का काम कर रहे थे।