फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से भागने वाले दिल्ली के युवक-युवती पर केस

Tue, 21 Jul 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 हिमाचल के कुल्लू जिले के हाथीथान क्वारंटीन सेंटर से भागकर मनाली घूमने निकलने वाले दिल्ली के युवक-युवती पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों 20 जुलाई को दिल्ली से कुल्लू पहुंचे थे। दोनों को क्वारंटीन किया था लेकिन ये वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 14 दिन के क्वारंटीन कर दिया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी गजेंद्र (26), पुत्र जोगिंद्र, निवासी नोर्थ वेस्ट दिल्ली 110086, कनिका धर 24, पुत्री अजय धर, निवासी नोर्थ वेस्ट दिल्ली को पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने सोमवार रात को होटल दवाड़ा कटराईं में पकड़ा।

विज्ञापन


ये दोनों एचपी-34सी 7871 नंबर कार में आए थे। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पता कि दोनों 20 जुलाई को दिल्ली से कुल्लू पहुंचे थे। इन्हें हाथीथान में एक होटल में क्वारंटीन किया गया था। लेकिन वे क्वारंटीन सेंटर से भागकर मनाली घूमने निकले। दोनों ने चोज कसोल में एक गेस्ट हाउस भी लीज पर लिया हुआ है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि दोनों को कुल्लू के सिराज भवन में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों के कोरोना सैंपल भी लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें