फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में सोलन से सलूणी पहुंचे व्यक्ति पर केस, चंबा में शराब के साथ फिर पकड़ा गया व्यक्ति

Thu, 23 Apr 2020 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के एक गांव निवासी व्यक्ति बिना परमिशन ट्रक में लिफ्ट लेकर सोलन से घर पहुंच गया। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम सलूणी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार वह सोलन जिले से 14 अप्रैल को घर के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


रास्ते में एक ट्रक से लिफ्ट ली। उसने किसी भी अधिकारी से परमिशन नहीं ली। बीते दिनों वह अपने घर पहुंच गया था। एसडीएम सलूणी विजय कुमार को सूचना मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा कि बिना अनुमति कोई भी जिले में प्रवेश नहीं करेगा। 

विज्ञापन

कर्फ्यू में अवैध शराब के साथ दूसरी बार पकड़ा गया व्यक्ति

द्रम्मण से कार में शराब की खेप लेकर ओबड़ी की तरफ जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। कार से नौ पेटी शराब बरामद हुई है। चालक सुनील कुमार निवासी ओबड़ी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सदर थाना प्रभारी आदर्श राजेंद्रम की अगुवाई में पुलिस दल सुल्तानपुर की तरफ गश्त कर रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुनील कुमार द्रम्मण से कार में शराब की सप्लाई लेकर ओबड़ी की तरफ आ रहा है। पुलिस ने सरोड़ी गांव में कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से नौ पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें